RRB Technician Recruitment-2025 – 6238 Posts, Online Form Start, Apply Now

RRB Technician Recruitment – 2025: रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल और विभिन्न तकनीशियन ग्रेड-3 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN 02/2025) जारी कर दी है। यह भर्ती देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों में ग्रुप ‘C’ तकनीकी पदों को भरने के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 जून 2025 से 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


पदों का विवरण और कुल रिक्तियां

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 6238 पदों को भरा जाएगा, जिनमें दो प्रमुख श्रेणियां हैं:

पद का नाम कुल पद
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) 183
टेक्नीशियन ग्रेड-III (विभिन्न ट्रेड) 6055

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड

🧾 तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)

  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (01 जुलाई 2025 तक)

  • शिक्षा: इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री

🧾 तकनीशियन ग्रेड-III

  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (01 जुलाई 2025 तक)

  • शिक्षा: 10वीं पास + मान्यता प्राप्त संस्थान (NCVT/SCVT) से संबंधित ट्रेड में ITI (जैसे फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि)

RRB Technician Recruitment-2025 आयु में छूट:

  • SC/ST: 5 वर्ष

  • OBC-NCL: 3 वर्ष

  • PwBD (UR): 10 वर्ष

  • PwBD (OBC): 13 वर्ष

  • PwBD (SC/ST): 15 वर्ष

  • पूर्व सैनिक: सेवा की अवधि + 3 वर्ष

  • विधवा/तलाकशुदा महिला: नियमानुसार


RRB Technician Recruitment-2025 वेतनमान (Pay Scale)

दोनों पदों पर 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन निर्धारित है:

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: ₹29,200 (लेवल 5)

  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: ₹19,900 (लेवल 2)


RRB Technician Recruitment-2025 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    • वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न

    • गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग

  2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

    • CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी (1:1 अनुपात में)

  3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)

    • उम्मीदवारों को पद के अनुसार A3, B1, B2, या C1 मेडिकल स्टैंडर्ड पास करना होगा


RRB Technician Recruitment-2025 आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC ₹500 (CBT में शामिल होने पर ₹400 वापस मिलेंगे)
SC / ST / PwBD / पूर्व सैनिक / अल्पसंख्यक / महिला / ट्रांसजेंडर ₹250 (पूरी राशि CBT के बाद वापस होगी)

संशोधन शुल्क: ₹250 प्रति सुधार (01 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक)

भुगतान मोड: UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन


RRB Technician Recruitment-2025 आवेदन कैसे करें?

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन पोर्टल पर जाएं

  2. One-Time Registration करें

  3. फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें

  4. आवश्यक दस्तावेज़ और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें

  5. ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें

  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी रखें


RRB Technician Recruitment-2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

गतिविधि तिथि
आवेदन शुरू 28/06/2025
आवेदन की अंतिम तिथि 28/07/2025 (रात 11:59 बजे)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30/07/2025
फॉर्म में सुधार विंडो 01/08/2025 से 10/08/2025
PwBD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब विवरण 11/08/2025 से 15/08/2025

RRB Technician Recruitment-2025 Update

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। अलग-अलग योग्यता वालों के लिए यह भर्ती एक बेहतर अवसर लेकर आई है। आवेदन की आखिरी तारीख से पहले सभी दस्तावेज़ों के साथ समय पर फॉर्म भरें और परीक्षा की तैयारी में लग जाएं।

RRB Online Application Portal – Click Hare

Download Notification – Click Hare

अधिक जानकारी और इसी प्रकार की अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें – Click Hare

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment